जुआ खेलते हुए चार गिरफ्तार 15000 ताश के पत्ते बरामद

Crime Solan

DNN सोलन

सोलन जिला की परमाणु पुलिस ने 4 लोगों को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया है। इनके पास से करीब रुपए 15000 बरामद हुए । पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार गांव टकसाल में एक ट्रक के पीछे चार व्यक्ति खुले में ताश के पत्तों के साथ पैसों से जुआ खेल रहे थे । इन्हें छापा मारकर पुलिस ने जुआ खेलते हुए पकड़ा। इनकी पहचान विजय कुमार, जगदीप, सुनील कुमार व जितेन्द्र के रूप में हुई है । इनके पास से तीन जोड़ी ताश व 15935 रुपये बरामद हुए हैं पुलिस ने चारों के खिलाफ आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

News Archives

Latest News