ओपनिंग मैच में गुल्लरवाला ने बक्शीवाला को दी शिकस्त

Baddi Baddi + Doon Himachal News

DNN  बद्दी
14 मई सरोज मैमोरियल युवक मंडल द्वारा सूरजपुर में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के ओपनिंग मैच में गुल्लरवाला ने बक्शीवाला को शिकस्त दी। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रदेश भाजयुमो कार्यकारिणी सदस्य निशांत ठाकुर ने किया। उन्होंने आयोजकों को 51 सौ रूपये भेंट करते हुए हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। निशांत ठाकुर ने अपने संबोधन में कहा कि ग्रामीण स्तर पर आयोजित प्रतियोगिताएं युवाओं को मंच प्रदान करती हैं। जहां पर नये खिलाडिय़ों को अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने का मौका मिलता है। निशांत ठाकुर ने युवाओं से आहवान किया कि वह नशे जैसी समाजिक बुराई से दूर रहते हुए राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दें।
इससे पहले प्रतियोगिता में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे निशांत ठाकुर का क्लब के पदाधिकारियों ने जोरदार स्वागत किया। प्रतियोगिता के पहले मैच में टॉस जीतकर बल्लेवाली करने उतरी बक्शीवाला की टीम ने निर्धारित 5 ओवरों में 3 विकेट खोकर 47 रन बनाए। जिसमें नसीम ने 12, कांति ने 11 व सचिन ने 18 रन की पारी खेली। वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुल्लरवाला की टीम ने 1 विकेट खोकर 49 रन बनाते हुए मैच अपने नाम करवाया। गुल्लरवाला के टीम के बल्लेवाला अनिल ने 22 व राजेश ने 19 रन की पारी खेली।
इस मौके पर प्रदेश भाजयुमो कार्यकारिणी सदस्य निशांत ठाकुर के साथ भाजपा मीडिया प्रभारी वीरेंद्र चौधरी, नागेंद्र ठाकुर, वीरेंद्र ठाकुर, भाजपा आईटी सैल के संजीव बाबा, खुशी राम बीडीसी, क्लब के प्रधान उमेश संजू, अनिल ठाकुर, निर्मल ठाकुर, बलदेव ठाकुर, अनिल ठाकुर, उमेश, रंजीत, राहुल चौधरी, अभिषेक, प्रेरित, मनजीत, चरणजीत, कर्मजीत, ओंकार, अनिल, सुनील, अक्षु, दिक्षू ठाकुर, गुरमुख व राहुल समेत अन्य क्रिकेट प्रेमी व समाजसेवक उपस्थित रहे।

News Archives

Latest News