ऐसे प्रोटीन न ले जिससे शरीर को नुकसान पहुंचे, युवा नशा छोड़ खेल में बनाए अपनी रुचि: बलदेव

Baddi Baddi + Doon Others

DNN बद्दी

02 अक्टूबर। औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में श्रीकृष्ण न्यूट्रीशन स्टोर खोला गया है। स्टोर के मालिक हरजिंदर ने बताया कि इस स्टोर की यह खासियत है कि आपको इस न्यूट्रिशन स्टोर में न्यूट्रिशन के ब्रांडेड प्रोटीन व अन्य प्रोडक्ट उपलब्ध होंगे व हिमाचल के किसी भी क्षेत्र से ऑनलाइन ऑर्डर लोग कर सकते है। वहीं स्टोर का शुभारंभ प्रो. कबड्डी सीजन 7 के विजेता टीम के प्लेयर बलदेव कुमार व नेशनल कबड्डी खिलाड़ी अभिनदन ठाकुर ने किया। इस मौके पर जूनियर कबड्डी खिलाड़ी हेमंत भी उपस्थित रहे। अभिनंदन ठाकुर ने कहा कि युवा वर्ग से बाडी रिकवर के लिए प्रोटीन लेना बहुत जरूरी है। मसल रिकवरी व ग्रोथ के लिए न्यूट्रिशिन लेना आवश्यक है। वर्क आउट के बाद प्रोटीन लेना हर खिलाड़ी के लिए जरूरी होता है। कुछ युवा गलत तरीके के प्रोटीन इस्तेमाल कर रहे है जिससे उनका शरीर व स्वास्थ्य भी खराब हो रहा है। ऐसे में खराब प्रोटीन लेने से बचना चाहिए। उन्होंने कहा कि बद्दी में न्यूट्रिशिन स्टोर खुलने से युवाओं को अच्छी गुणवत्ता का प्रोटीन घर द्वार पर ही मिलेगा। जिससे वह अपने शरीर के साथ अपने खेल को बढ़ावा दे सकते है। बेंगोल वोरियर्स के प्लेयर बलदेव सिंह ने कहा कि युवा नशे की ओर न जाए और ऐसे प्रोटीन न ले जिससे उनके शरीर को नुकसान पहुंचे। इस मौके पर वर्धमान व्यापार मंडल के अध्यक्ष जसवंत राय, हरिंद्र सिंह संचालक, गुरमेज सिंह, निर्मल सिंह, प्रीतम दास, दीपक, तरणजीत सिंह, बॉडी बिल्डर शेरू समेत गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

News Archives

Latest News