एसपी ने किया 16 महिलाओं को सम्मानित

Crime Solan

डीएनएन सोलन
आपात स्थिति में लोगों की जान बचाने में अहम भूमिका निभाने वाले 108 की महिला ईएमटी कर्मचारियों को महिला दिवस के मौके पर एसपी सोलन ने सम्मानित किया। एसपी कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में एसपी मोहित चावला ने सोलन जिला के विभिन्न रूटों पर चलने वाली 108 एंबुलेंसों में तैनात 16 महिला ईएटी कर्मचारियों सम्मानित किया। इस मौके पर उन्होंने महिला कर्मचारियों की सराहना करते हुए कहा कि आपात स्थिति में यह महिलाएं अपनी ड्यूटी बखूबी निभाकर लोगों की जान बचाती है और ऐसे में विभाग ने महिला दिवस के मौके पर इन महिलाओं को सम्मान देकर उनका हौसला बढ़ाने का प्रयास किया है।

News Archives

Latest News