हवाई अड्डा कुल्लू के निदेशक नीरज कुमार श्रीवास्तव ने सूचित किया है कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा कुल्लू-मनाली एयरपोर्ट एवं एयरपोर्टस अथॉरिटी ऑफ इंडिया में युवाओं को नौकरी लगवाने का फर्जी प्रलोभन दिया जा रहा है। भोले-भाले लोगों से पैसे ऐंठे जा रहे हैं जा कानूनन जुर्म है।
श्रीवास्तव ने कहा कि एयरपोर्टस अथॉरिटी ऑफ इंडिया में नौकरी के लिए विज्ञापन केवल एयरपोर्टस अथॉरिटी ऑफ इंडिया की वैबसाईट पर प्रकाशित किए जाते हैं। उन्होंने लोगों को आगाह किया है कि कभी भी इस प्रकार नौकरी दिलाने का कोई काॅल आए अथवा पैसे की मांग की जाए तो तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन में इसकी शिकायत दर्ज करवाएं।
नीरज श्रीवास्तव ने कहा कि उनके संज्ञान में लाया गया है कि कुछ असामाजिक तत्व अपने आप को कुल्लू-मनाली एयरपोर्ट में तैनात सी.आई.एस.एफ. कर्मी बताकर अपना स्कूटर/मोटर साईकल इत्यादि सामान को सस्ते में बेचने की भी लोगों को पेशकश कर रहे हैं और फर्जी तरीके से अपने अकाउंट में पैसे हस्तांतरित करने को कह रहे है। यदि इस तरह का कोई मामला सामने आता है कि तुरंत एयरपोर्ट पर तैनात सीआईएसएफ के सीआईडब्ल्यू के मोबाईल नम्बर 98055-15718 पर काॅल करके इसकी सूचना दे।

एयरपोर्ट में नौकरी के नाम पर ठगी कर रहे हैं कुछ लोग: हवाई अड्डा निदेशक
DNN कुल्लू














