DNN सोलन
नगर परिषद नालागढ़ के वार्ड संख्या-8 बस्सियांवाला में 17 नवंबर, 2019 को होने वाले उप चुनाव के दृष्टिगत आज कुल चार नामांकन प्राप्त हुए। यह जानकारी आज यहां निर्वाचन अधिकारी ने दी।
उन्होंने कहा कि वार्ड संख्या-8 बस्सियांवाला के लिए आज पूजा, पत्नी राजेश कुमार, निवासी वार्ड संख्या-8, नालागढ़, तहसील नालागढ़, जिला सोलन, मोनिका रतन, पत्नी अजय रतन, निवासी वार्ड संख्या-8, नालागढ़, तहसील नालागढ़, जिला सोलन, प्रभात किरण, पत्नी रजनीश मेहता, निवासी वार्ड संख्या-8, नालागढ़, तहसील नालागढ़, जिला सोलन तथा गीतांजलि पत्नी अमित कुमार, निवासी वार्ड संख्या-8, नालागढ़, तहसील नालागढ़, जिला सोलन, हिमाचल प्रदेश ने नामांकन प्रस्तुत किया।
नामांकन प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि अर्थात आज सांय 3.00 बजे तक वार्ड संख्या-8 बस्सियांवाला में होने वाले उप चुनाव के लिए कुल 5 नामांकन प्राप्त हुए हैं।















