इस दिन विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित

Bilaspur Himachal News Others

DNN बिलासपुर

9 मार्च । विद्युत उप मण्डल बिलासपुर न0 1 सहायक अधिशाषी अभियन्ता शमशेर सिंह ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि बिनौल 2 ट्रांसफार्मर की शुद्धिकरण व पेड़ों की कांट-छांट का कार्य करने के कारण 10 मार्च को 11 के.वी. बैरी से बिनोला फीडर के देओली, घागस, जंगल ब्रान्स, भरातु, बिनोला और आसपास के क्षेत्रों में प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने बताया कि शट डाउन मौसम की स्थिति पर निर्भर करेगा।उन्होंने आम जनता से सहयोग की अपील की है।

Latest News