इन दो दिन होगा टाण्डा फायरिंग रेंज में फायरिंग का अभ्यास

Himachal News Kangra Others

DNN धर्मशाला

01 सितम्बर। सहायक आयुक्त, धर्मशाला डॉ0 मदन कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि टाण्डा फील्ड फायरिंग रेंज में भारतीय सेना द्वारा 3 तथा 4 सितम्बर,  2021 को प्रातः 7 बजे से सायं 5 बजे तक फायरिंग का अभ्यास किया जाएगा। उन्होंने ग्राम पंचायत कोहाला, कच्छयारी, खोली, घुरकड़ी के लोगों से अपील की है कि इस दौरान वह फायरिंग रेंज में न स्वयं जाएं तथा अपने पालतु पशुओं को भी न जाने दें ताकि किसी भी प्रकार की जान-माल की हानि से बचा जा सके।

Latest News