आग लगने से करीब 6 लाख का नुकसान, फायर विभाग की टीम ने मौके पर बचाई करीब 20 लाख की संपत्ति

Baddi + Doon Crime Solan

DNN बद्दी (चड्ढा)
बद्दी के साई मार्ग पर गोल मार्केट के पीछे बने खोखों में अचानक आग लगने से लगभग 6 लाख रुपए का नुकसान हो गया। आग लगने की सूचना मिलते ही बद्दी फायर विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
फायर विभाग के लीडिंग फायरमैन राजेश कुमार ने बताया कि उन्हें सुबह करीब आठ बजे सूचना मिली की बद्दी साई मार्ग पर गोल मार्केट के साथ लगे खोखों में आग लगी है। फायर बिग्रेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया, परन्तु तब तक पांच खोखे आग की भेंट चढ़ चुके थे जिनमें कॉस्मैटिक व रेडीमेड का सामान भरा हुआ था।
उन्होंने बताया कि आग से लगभग 6 लाख रुपए का नुकसान हुआ है व फायर विभाग द्वारा लगभग 20 लाख रुपए की संपति बचाई हे। उन्होंने बताया कि आग के चलते दुकानदार नूर मोहम्मद , राजेंद्र कुमार, रेखा जैन, रिता व गुरमीत का लगभग एक-एक लाख का नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि आग के कारणों का अभी पता नहीं लग पाया है।

News Archives

Latest News