DNN सोलन
वाहनों के चालान (Challan) को लेकर पुलिस हमेशा चर्चा में रहती है। कुछ वर्ष पहले जहां पुलिस (Police) द्वारा एक कार का बिना हेलमेट n (Helmet) का चालान काटने के कारण पुलिस की कार्यप्रणाली चर्चा में आई थी। वहीं अब ताजा मामला सोलन जिला में सामने आया है। जहां पर एक घर में पार्क हुई स्कूटी का चालान कई किलोमीटर दूर से हो गया। स्कूटी मालिक के मोबाइल पर जब चालान का मैसेज आया तो वह भी असमंजस में फंस गया की स्कूटी तो घर के आंगन में खड़ी है। ऐसे में पुलिस कर्मचारियों ने बना ली में स्कूटी का चालान कैसे का डाला। वहीं अब मामला उजागर होने के बाद पुलिस जांच में जुटी है कि यह कैसे हुआ।
यह मामला सामने आने के पुलिस की खूब किरकिरी हो रही है। हुआ यूं कि कसौली थाना के कुठाड़ चौकी की पुलिस ने शनिवार सुबह साढ़े 9 बजे एक ऐसी स्कूटी का चालान कर दिया। अहम बात यह की जिस वक्त यह चालान किया गया उस समय स्कूटी अर्की उपमंडल की डुमेहर पंचायत के कोट गांव एक मकान के आंगन में खड़ी हुई थी। स्कूटी मालिक के मोबाइल में जैसे ही चालान कटने के मैसेज आया तो उनके पांव तले जमीन ही खिसक गई। स्कूटी उनके घर के आंगन में खड़ी हुई थी और बनलगी में ट्रिपल राइडिंग का 2 हजार रुपए का चालान कट गया था। यह माजरा उनकी भी समझ में नही आ रहा था। मालिक की माने तो वे अपनी स्कूटी को बनलगी तो दूर कुनिहार से आगे भी नही ले गए । जब स्कूटी मालिक ने इस चालान को लेकर पुलिस अधिकारियों से बात की तो वे भी सुनकर हैरान में रह गए जब पता चला कि अर्की में खड़ी स्कूटी का बनलगी में चालान हो गया है। इस मामले में जांच की तो पता चला कि पुलिस ने तो मोटर साइकिल का चालान किया है, तो चालान में स्कूटी का नम्बर कैसे आ गया। कही ऐसा तो नही था कि मोटरसाइकिल पर फर्जी नम्बर था। इसको लेकर पुलिस जांच कर रही है। इस पूरे मामले ने पुलिस की कार्यप्रणाली को कटघरे में खड़ा कर दिया है।
एएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस ने मोटर साइकिल का चालान किया है। अब स्कूटी का कैसे हो गया इसको लेकर जांच चली हुई है।















