DNN ऊना
11 जनवरी। थाना कलां अस्पताल में टेलीमेडिसन की सुविधा उपलब्ध है, जिसके माध्यम से विशेषज्ञ डॉक्टरों की सेवाओं का लाभ उठाया जा सकता है। इस बारे जानकारी देते हुए ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, कृषि, मत्स्य व पशुपालन मंत्री वीरेन्द्र कंवर ने बताया प्रदेश सरकार ने थाना कलां में इस सुविधा को शुरू किया, जिसके तहत एम्स बिलासपुर तथा पीजीआई चंडीगढ़ के विशेषज्ञ डॉक्टर अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जो मरीज रूटीन चैकअप के लिए चंडीगढ़ पीजीआई जाते हैं, वह भी यहां पर आकर टेलीमेडिसन सुविधा का लाभ ले सकते हैं। वीरेंद्र कंवर ने कहा कि हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ बसंत कुमार प्रत्येक बुधवार, किडनी रोग विशेषज्ञ डॉ राजा रामचंद्रन गुरुवार सायं 3 से 4 बजे तक, एंडोक्राईनोलॉजी के लिए डॉ. संजय भराड़ा मंगलवार साढ़े ग्यारह से दोपहर 1 बजे तक, जबकि डरमैटोलॉजी विशेषज्ञ मंजू दड़ोच मंगलवार 10 से 4 तथा डॉ. पायल चौहान गुरुवार 10 से 4 को अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
उन्होंने बताया कि इंटरनल मैडिसीन के लिए डॉ अजय जरियाल बुधवार, डॉ. कपिल शर्मा मंगलवार व गुरुवार तथा डॉ भूपिन्द्र कुमार सोमवार व शुक्रवार को, जबकि नियोनेटोलोजी विशेषज्ञ डॉ नलिनी ए मंगलवार को अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इसके अतिरिक्त प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ हरप्रीत कौर मंगलवार, डॉ सुश्रुति कौशल बुधवार को, डॉ अस्मिता गुरुवार को और डॉ निशा मल्लिक शुक्रवार को अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वीरेंद्र कंवर ने कहा कि बाल चिकित्सक डॉ जसवीर सिंह मंगलवार को और डॉ समृति गुप्ता गुरुवार को अपनी सेवाएं देंगे। उन्होंने कहा कि इन सेवाओं का लाभ लेने के लिए थाना कलां अस्पताल में संपर्क करें।















