DNN नाहन
24 जून। धगेड़ा की रहने वाली एक गर्भवती महिला की अस्तपाल पहुंचने से पहले मौत हो गई। महिला के गर्भ में सात माह का शिशु पल रहा था। उसकी भी मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान धगेड़ा की रहने वाली करीब 22 साल की उर्मिल के तौर पर हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा दिया है। बताया जा रहा है कि गर्भधारण के बाद महिला का ब्लड प्रेशर हाई रह रहा था। जानकारी के अनुसार तबीयत बिगड़ने के बाद महिला को डाॅ. वाईएस परमार मेडिकल काॅलेज लाया जा रहा था, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मेडिकल काॅलेज पहुंचते ही चिकित्सकों ने उर्मिल को मृत घोषित कर दिया। डीएसपी मुख्यालय मीनाक्षी ने गर्भवती महिला की मौत की पुष्टि की है।















