DNN सोलन
सोलन के हरट में एक व्यक्ति का शव मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान दिल्ली निवासी दीपेंद्र खोका (खड़का) दिल्ली उम्र 41 वर्ष के तौर पर हुई है । यह व्यक्ति यहां मनसार में एक व्यक्ति के पास काम करता था। यह व्यक्ति अश्वनी खड़ में हेरिटेज मंदिर के पीछे मृत अवस्था में पाया गया। एएसपी शिव कुमार शर्मा ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस आगामी कार्रवाई कर रही है।















