अप्पर बदाह तथा बदाह स्कूल तथा आस-पास के क्षेत्रों में 10 दिसम्बर को विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित

Himachal News Kullu Others

DNN कुल्लू

09 दिसम्बर। सहायक अभियंता विद्वुत उपमंडल कुल्लू विमल प्रकाश ने सूचित किया है कि 11/़440केवी, 100 केवीए विद्युत लाईनों की आवश्यक मुरम्मत एवं रख-रखाव को लेकर 11 केवी फीडर कोलीबेहड़ के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों अप्पर बदाह, बदाह स्कूल तथा आस-पास के क्षेत्रों में 10 दिसम्बर, 2021 को सुबह 10 बजे से सायं 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने बताया कि उपरोक्त कार्य मौसम पर निर्भर करेगा तथा मौसम के खराब होने की दशा में कार्य अगले कार्य दिवस में किया जाएगा। उन्होंने इस दौरान उपरोक्त क्षेत्र के समस्त विद्युत उपभोक्ताओं से असुविधा के लिए सहयोग की अपील की है।

Latest News