अनलॉक-5 में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच जिला प्रशासन हुआ सतर्क, कोरोना से बचने के लिए मास्क और सोशल डिस्टेंस अपनाना जरुरी

Himachal News Others Shimla

DNN शिमला

10 अक्तूबर। पहाड़ों की रानी शिमला में  कोरोना के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है , कोरोना के  बढ़ते मामले प्रशासन के लिए चिंता का विषय बन गए हैं। कोरोना के बढ़ते मामलों को रोकने के लिए प्रशासन जहां लोगों को लाउड स्पीकर और पुलिस की सहायता से जागरुक कर है। रोजाना बढ़ रहे मामले प्रशासन के लिए किसी सिरदर्दी से कम नहीं है।  24 मार्च से लेकर अब तक जिला शिमला में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 1550 के पार पहुंच गया है, जबकि 50 लोगों की मौत हो चुकी है। रोजाना कोरोना के मामले सैंकड़ों में आ रहे हैं और मरने वालों की संख्या भी आधा दर्जन से ज्यादा हो रही है और जो प्रशासन के लिए चिंता का कारण बन रहा है।

इस पर डीसी शिमला अमित कश्यप का कहना है कि प्रशासन ने जिला शिमला में 24 मार्च से लॉकडाउन करने का निर्णय लिया था, लेकिन लॉकडाउन तक बहुत कम मामले थे। अब जैसे-जैसे लॉकडाउन में छूट दी गई वैसे वैसे मामले बढ़ते जा रहे हैं जो अब 15 सौ के पार पहुंच गए हैं और मरने वालों की संख्या भी बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि अनलॉक -5 में सभी गतिविधयां को चलाने की राहत दी गई है, ताकि आर्थिक मंदी से लोगों को राहत मिल सके। इस दौरान सरकार ने हर वर्ग के लोगों को राहत दी है, लेकिन कोरोना के बढ़ते मामले चिंता का विषय बनते जा रहे हैं जिसके लिए अब लॉकडाउन लगाना असंभव है।

उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस को रोकने के लिए अभी तक कोई भी दवाई या वैक्सीन नहीं बन पाई है, लेकिन इसका अभी तक एक ही उपचार है जिसका सभी लोगों को पालना करनी होगी। उन्होंने कहा कि कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए मास्क पहनना, सामाजिक दूरी और बार बार हाथ धोना जरुरी है, ताकि वायरस के संक्रमण से रोक जा सके. उन्होंने कहा कि अनलॉक -5 में मिली छूट से शिमला आने वाले पर्यटकों की संख्या में लगातार बढ़ौतरी हो रही है, जिससे मॉल रोड़ और रिज के आसपास के क्षेत्रों में भीड़ लगी रहती है। भीड़ के दौरान कई लोग बिना मास्क के रहते हैं जो सरकार के नियमों की अनदेखी करना है इसके लिए लोगों को लाउड स्पीकर के जरिए जागरुक किया जा रहा है और साथ ही पुलिस के जवान भी तैनात किए हैं, ताकि लोगों को सरकार द्वारा बताए नियमों की सख्ती से पालन की जा सके। उन्होंने लोगों से सरकार के नियमों को अमल में लाने का आग्रह किया है ताकि कोरोना के कहर को कम किया जा सके।

News Archives

Latest News