डीएनएन नालागढ़
बद्दी- नालागढ़ मार्ग पर संडोली के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई है, जबकि उसका साथी गंभीर रुप से घायल हो गया है। घायल अवस्था में उसे स्थानीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, लेकिन हालत नाजुक होने पर उसे पीजीआइ रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया है। एसपी राहुल नाथ ने बताया कि यह हादसा अधिक धुंध के कारा हुआ। अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मारी। हादसे में मारा गया गया युवक अंकित उत्तर प्रदेश का रहने वाला था। अपने साथी विनित कुमार के साथ बाइक पर जा सवार था। पुलिस को अभी यह पता नहीं चला है कि यह कहां से आ रहे थे। मौके पर बाइक सड़क के किनारे पड़ी थी। जख्मी युवक विनित कुमार की हालत भी नाजुक बनी हुई है। इसे पीजीआई रैफर कर दिया गया है। एसपी ने बताया कि शव का नालागढ़ चिकित्सालय में पोस्टमार्टम के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया है। पुलिस ने हिट एंड रन का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।















