डीएनएन सोलन
वन विभाग की टीम ने हरियाणा के 3 लोगों को तंदेुए की खाल के साथ सोलन में दबोचा है। शहर के एक होटल में रेड के दौरान वन विभाग की टीम को यह कामयाबी मिली है। 3 आरोपियों में से खाल खरीदने आया व्यक्ति वन विभाग की टीम को गच्चा देकर फरार हो गया। इसके बाद वन विभाग के कर्मचारी भी उसके पीछे दौड़ और उसे बाई पास से गिरफ्तार किया। मौके पर मौजूद असिस्टेंट कंजरवेटर आफ फारेस्ट पवन कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन चल रही है। एक आरोपी फरार हो गया था, लेकिन उसे टीम ने बाईपास पर दबोच लिया। मामले की जांच हो रही है। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार इस खाल की डील करीब 70 से 80 लाख में होनी थी।
Watch Video















