DNN आनी
भाजपा महिला मोर्चा आई टी सैल विधानसभा क्षेत्र आनी की अध्यक्ष विद्या भारद्वाज रीना ने कहा कि देवभूमि हिमाचल प्रदेश में भाजपा एक ऐसा दल है जो गांव की हर महिला को मुख्य धारा समाज देश से जोडने में पुरा सम्मान देता है। आ टी सैल की अध्यक्ष ने बताया कि उन्होनें योग प्रशिक्षण शिविर के माध्यम से हर परिवार को स्वस्थ रखने का सक्ंलप लिया हुआ है। समाजसेवा उनका शौक है असहाय गरीब लोगों की सहायता करना योग से रहो निरोग कैम्पों का आयोजन करना सभी को सुखी देखना यही कार्य देश प्रदेश समाज में चला रही है। भारत स्वाभिमान से लेकर गांव की महिला मण्डल एंव योग प्रभारी के रूप में काम कर रही है। भाजपा ने महिला मोर्चा आई टी सैल का अध्यक्ष नियुक्त किया है इसके लिए विद्या भारद्वाज रीना ने प्रदेश के मुख्यामंत्री जयराम ठाकुर, डा0 अर्चना ठाकुर,विधायक किशोरीलाल सागर,एपीएमसी कुल्लू के अध्यक्ष अमर ठाकुर सहित भाजपा प्रदेश एंव जिला कुल्लू सहित आनी मण्डल का आभार जताया है।















