हिमपरिवेश पर्यावरण संरक्षण समिति द्वारा बैठक आयोजित

Himachal News Others Solan

DNN सोलन 

13जुलाई  उपमण्डलाधिकारी नालागढ़ महेन्द्र पाल गुर्जर ने कहा कि नदी, नालों के समीप वाले क्षेत्रों के पट्टों की उचित निशानदेही करवाकर अवैध खनन रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। महेन्द्र पाल गुर्जर आज यहां हिमपरिवेश पर्यावरण संरक्षण समिति द्वारा आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
उपमण्डलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि पंजाब व हरियाणा की सीमावर्ती नदियों के अवैध रास्ते स्थाई तौर पर बंद कर देने चाहिए तथा समय-समय पर इनका औचक निरीक्षण किया जाना चाहिए ताकि अवैध खनन पर अंकुश लगाया जा सके।
उन्होंने खनन अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे खनन स्थलों पर सीमा स्तंभ लगाना भी सुनिश्चित करें ताकि अवैध खनन को रोका जा सके। उन्होंने कहा कि आदेशों के विरूद्ध यदि कोई अवैध खनन करता है तो उसके विरूद्ध आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
उन्होंने कहा कि अवैध खनन से नदियों का तंत्र प्रभावित होता है तथा इससे नदियों की खाद्य-श्रृंखला नष्ट होती है, नदियों का प्रवाह-पथ, नदियों में खनन से निकटवर्ती क्षेत्रों का भू-जल स्तर प्रभावित होता है।
बैठक में नगर परिषद के पार्षद वंदना बंसल, हिमपरिवेश पर्यावरण संरक्षण समिति के प्रधान लच्छमी सिंह ठाकुर, वरिष्ठ उप प्रधान रणविजय सिंह, उप प्रधान संजीव कौशल, संयुक्त सचिव हरदीप सिंह बाबा, कानूनी सलाहाकार नरेश घेयी, खण्ड विकास अधिकारी गौरव धीमान, खनन अधिकारी राघव, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता राजकुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे

News Archives

Latest News