हरिपुर मार्ग पर पूरा दिन लगाई छबील

Baddi + Doon Others


DNN बद्दी
पीर नौगजिया सरकार दा दरबार की ओर से हरिपुर सड़क मार्ग पर मीठे पानी की छबील लगाई गई व चने का प्रसाद वितरण किया गया। गर्मी से त्रस्त लोगों ने मीठे पानी से अपने गले तर किए तो उनको कुछ राहत भी मिली। पीर नौगजिया सरकार दा दरबार के बाबा जगगा मान ने बताया कि हर साल गर्मी के मौसम में यहां छबील लगाई जाती है। उन्होंने कहा कि इस गर्मी के मौसम में पानी की बहुत जरूरत होती है इसलिए रविवार को ठन्डे पानी की छबील लगाई गई और राहगीरों को चने का प्रसाद भी वितरित किया गया । उन्होंने बताया कि रविवार को हरिपुर गुरूद्वारा साहिब में हजारों की सं या में भक्त माथा टेकने आते हैं और इस मार्ग से सैंकडों वाहन गुजरते है। उन्होंने कहा कि गर्मी के दिनों में हर व्यक्ति को पानी की ज्यादा जरुरत महसूस होती है, इसलिए प्यासे को पानी पिलाना भी एक महान कार्य है। इस अवसर पर हर्ष पूरी, अजय कुमार, आदित्या कुमार, विक्की, सोनू, आशू, मोहित चौहान, काकू, सुनील, मुकेश कुमार, विकास शर्मा, निषी राणा व अन्य युवा उपस्थित रहे।

News Archives

Latest News