सोलन 28 अक्तूबर को विद्युत आपूर्ति बाधित

Others Solan

DNN सोलन
हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटिड सोलन से प्राप्त जानकारी के अनुसार 11 केवी बड़ोग फीडर के आवश्यक कार्य के दृष्टिगत 11 केवी गुरूद्वारा फीडर की विद्युत आपूर्ति 28 अक्तूबर, 2021 को बाधित रहेगी। यह जानकारी विद्युत बोर्ड के वरिष्ठ अधिशाषी अभियन्ता विकास गुप्ता ने दी।
विकास गुप्ता ने कहा कि इसके दृष्टिगत 28 अक्तूबर, 2021 को प्रातः 11.00 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक डाकघर सपरून, सुगन्धा अपार्टमेंट, जेडएसआई, पावर हाउस रोड, जिला लोक सम्पर्क अधिकारी कार्यालय, बसन्त विहार, डोमिनोस तथा इसके आसपास के क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
उन्होंने इस अवधि के दौरान लोगों से सहयोग की अपील की है।

Latest News