सोलन 21 फरवरी को विद्युत आपूर्ति बाधित

Others Solan

DNN सोलन

हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटिड सोलन से प्राप्त जानकारी के अनुसार 21 फरवरी, 2022 को राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोलन से शिमला फोरलेन कार्य के दृष्टिगत विभिन्न स्थानों पर विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी विद्युत बोर्ड वरिष्ठ अधिशाषी अभियन्ता विकास गुप्ता ने आज यहां दी।
विकास गुप्ता ने कहा कि इसके दृष्टिगत सलोगड़ा, ब्रूरी, कथोग, दधोग, हारट, मनसार, जोखड़ी, गलूथ एवं इसके आसपास के क्षेत्रों में प्रातः 10.00 बजे से सांय 5.00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने इस अवधि के दौरान लोगों से सहयोग की अपील की है।

Latest News