सोलन में 2 लोगों ने की आत्महत्या

Crime Solan

DNN सोलन, 16 जुलाई ।

सोलन में 2 लोगों द्वारा आत्महत्या करने के अलग अलग मामले सामने आए हैं। दोनों ही मामलों में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। एएसपी अशोक वर्मा ने इसकी पुष्टि की है।


जानकारी के अनुसार पहले मामले में पुलिस को दूरभाष के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई की यहां के वार्ड नंबर 13 क्लीन में एक 19 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पाया की चुन्नी पाल निवासी उत्तर प्रदेश अपने भाई के साथ पिछले 3 वर्षों से रह रहा था और वह सोलन में मजदूरी का काम करता था। जब यह काम से लौटा तो उसने देखा कि चुन्नी पाल फंदे से लटका हुआ है और उसकी मौत हुई है। इस पर इस ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आत्मा के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।
वहीं शनिवार शाम को दूसरा मामला सोलन के फॉरेस्ट रोड में सामने आया है यहां पर झारखंड निवासी एक महिला सुषमा ने फंदा लगाकर आत्महत्या की है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चला है।

News Archives

Latest News