DNN सोलन
7 जुलाई। शहर के तार फैक्टरी क्षेत्र में पुलिस ने एक गाड़ी में मौजूद दो युवकों से हैरोइन बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है। एएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस चौकी सपरून की टीम तार फैक्ट्री, कायलर क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इस दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि तार फैक्टरी के नजदीक सड़क किनारे एक गाड़ी खड़ी है,जिसमें आशुतोष व करन नाम के दो युवक हैरोइन की अवैध खरीद फरोख्त कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और गाड़ी की तलाशी लेने पर गाड़ी के डैश बोर्ड से 0.67 ग्राम हैरोइन बरामद हुई । उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।















