सोलन में 10 को इन क्षेर्तों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी

Himachal News Others Solan

DNN सोलन

09 सितंबर। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड सोलन से प्राप्त जानकारी के अनुसार 11 केवी बड़ोग फीडर के कार्य के कारण 11 केवी रबौण फीडर की विद्युत आपूर्ति 10 सितम्बर, 2021 को बाधित रहेगी। यह जानकारी विद्युत बोर्ड के सहायक अभियन्ता दिनेश ठाकुर ने  दी।
उन्होंने कहा कि इसके दृष्टिगत 10 सितम्बर, 2021 को प्रातः 9.00 बजे से सांय 6.00 बजे तक वशिष्ट काॅलोनी, रबौण, नेगी काॅलोनी, राधा स्वामी सत्संग, कोविड अस्पताल, माहूनाग मंदिर, हाउसिंग बोर्ड काॅलोनी फेज-1 एवं फेज-2, एससीईआरटी, ग्रीन वैली, देहूंघाट, आयुर्वेदिक अस्पताल एवं इसके आसपास के क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
उन्होंने इस अवधि के दौरान लोगों से सहयोग की अपील की है।

News Archives

Latest News