सोलन में मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाने की कोशिश

Crime Solan

DNN कंडाघाट

सोलन के वाकनाघाट में सवर्ण समाज के सदस्यों ने मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाने की कोशिश की। जैसे ही पुलिस को लोगों के एकत्रित होने की सूचना मिली। वैसे ही पुलिस व प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंच गई। यहां पर सवर्ण समाज के लोग काले झंडे लेकर मुख्यमंत्री को उसे दिखाने की तैयारियों में थे, लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया और उन्हें पुलिस बस में भरकर कंडाघाट थाने ले गई है। मौके पर पहुंचे एएसपी अशोक वर्मा ने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने की दृष्टि से प्रदर्शन करने की तैयारी में लगे लोगों को हिरासत में लिया गया है।

News Archives

Latest News