DNN सोलन
सोलन शहर में हिमाचल प्रदेश का सबसे बड़ा शो रूम खुलने जा रहा है। इसमें दैनिक जरूरत के सभी सामान के अलावा शादि व समारोह के दौरान पहने जाने वाले कपड़े में उपलब्ध होंगे। सोलन के राजगढ़ रोड पर 1 नवंबर को इस शोरूम का उद्घाटन विधानसभा अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल करेंगे। यह शोरूम देवभूमि ग्रुप का है और आने वाले समय में लोग इस स्टोर से आन लाइन शापिंग भी कर सकेंगे। यह जानकारी एसस्मार्ट के निर्देशक एवं सी.ई.ओ दीपक साहनी ने दी। उन्होंने बताया कि यह अपने तरह का हिमाचल का पहला शोरूम है। जिसमें एक ही छत के नीचे देश के कई नामी ब्रांड के जूते, कपड़े, ग्रोसरी, बच्चों, महिलाओं, पुरुष के कपड़े सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध होगी। उन्होंने बताया कि यह हिमाचल का पहला ऐसा स्टोर होगा, जिसमें प्रदेश के लोग आनलाइन भी शापिंग कर सकेंगे। इसके अलावा एसमार्ट महिलाओं के लिए तीन प्रकार की रेंज व पुरुषों के लिए जनाब भी उपलब्ध होगी। उन्होंने बताया कि देवभूमि ग्रुप अभी तक लोगों को रोटी व मकान दे रहा था और अब यह ग्रुप रोटी, कपड़ा और मकान दे रहा है। उन्होंने कहा कि देवभूमि ग्रुप वर्तमान में देवभूमि अपार्टमेंट, पुर्ण आधार के उत्पाद जिनमें आटा, बेसन सहित अन्य चीजें शामिल है के अलावा भारत माता आटा उपलब्ध करवा रहा है।