DNN सोलन (पूजा वर्मा)
2 जुलाई। सोलन जिला में मंगलवार को 64 नए कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। इनमें से अधिकतर मामले जिला के नालागढ़ व धर्मपुर ब्लॉक में सामने आए हैं। इसी के साथ जिला में कोरोना पॉजिटिव मामलों का आंकड़ा 261 पहुंच गया है। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अमित रंजन ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सोलन जिला से मंगलवार को 354 लोगों के सैंपल लेकर उन्हें जांच के लिए भेजा गया था। जिनमें से 64 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने बताया कि इनमें से एक मामला सोलन शहर, 24 मामले नालागढ़ ब्लॉक, 16 मामले धर्मपुर ब्लॉक, एक मामला सायरी ब्लॉक, 11 मामले अर्की ब्लॉक, 6 मामले चंडी ब्लॉक व चार मामले जिला के अन्य हिस्से में सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि अब तक कोरोना से 30814 लोग ठीक भी हो चुके हैं।















