जिला में 84 लोग कोरोना से संक्रमित, रैपिड के जरिए जांचे गए 432 सैम्पल
DNN सोलन ब्यूरो
05 दिसंबर। जिला सोलन में कोरोना वायरस के लगातार मामले बढ़ते जा रहे है। जिला में शनिवार को भी 84 लोग कोरोना की चपेट में आए है। इनमे 53 पुरुष व 31 महिलाएं कोरोना वायरस से संक्रमित हुई है। हालांकि, अभी जिला सोलन से भेजे गए सैम्पलों में से 145 सैम्पलों की रिपोर्ट आने बाकी है। इसकी पुष्टि जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. मुक्ता रस्तोगी ने की है। उन्होंने बताया कि जिला सोलन में 684 सैम्पल जांच के लिए भेजे गए थे। इनमे 84 सैम्पलों की रिपोर्ट पॉजिटिव, 452 नेगेटिव, 03 इंकन्क्लुसिव व 145 सैम्पल अंडर प्रोसेस है। इन सैम्पलों में सीआरआई कसौली में 245 सैम्पल जांचे गए है। इनमे 17 की रिपोर्ट पॉजिटिव व 83 सैम्पल नेगेटिव आए है, जबकि 145 सैम्पलों की रिपोर्ट आना बाकी है। ।
ट्रुनेट के माध्यम से जिला में 07 सैम्पलों की जांच की गई। इन सैम्पलों में 01 कई रिपोर्ट पॉजिटिव व 06 सैम्पलों की रिपोर्ट नेगेटिव है।
रैपिड एंटीजन टैस्ट के माध्यम से 432 सैम्पलों की जांच की गई। इनमे 66 सैम्पल पॉजिटिव व 363 सैम्पल नेगेटिव आई है, जबकि 03 सैम्पल इंकन्क्लुसिव है। स्वास्थ्य विभाग इन सैम्पलों को पुनः जांच के लिए भेजेगा। शनिवार को आए 84 नए मामलों में सोलन से 43, बद्दी से 08, नालागढ़ से 08, परवाणू से 04, एमएमयू से 07, अर्की से 06, कंडाघाट से 05, रामशहर से 01, सायरी के 02 मामलें है। कैटेगिरी के मुताबिक आईएलआई के 14, डारेक्ट कॉन्टेक्ट के 27, गर्भवती महिला 01, वालंटियर 30, ट्रेवलर्स 05, फ्लू 02, आईपीडी 02 मामलें हैं।















