सिरमौर में टेंपो दुर्घटनाग्रस्त, खड़ी कार पर आ गिरा, एक की मौत

Himachal News Others Sirmaur

DNN नाहन

7 जुलाई। सिरमौर जिला में एक टेंपो हो गया। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। हादसा जिला के उपमंडल राजगढ़ के तहत पेश आया।
जानकारी के अनुसार चुरवाधार-पीड़ग मार्ग पर चुरवाधार के समीप एक टेंपो (छोटा हाथी) नंबर एचपी-16-5181 दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह छोटा हाथी पीड़ग मार्ग से राजगढ़ मार्ग पर चुरवाधर में खड़ी कार पर आ गिरा। हादसे में 38 वर्षीय राकेश कुमार शर्मा पुत्र कृष्णदत्त शर्मा निवासी नेहरपाब तहसील राजगढ़ गंभीर रूप से घायल हुआ, जिसे स्थानीय लोगों द्वारा गाड़ी के नीचे से बाहर निकाला गया। घायल को ईलाज के लिए सिविल अस्पताल राजगढ़ ले जाया गया, जहां पर अस्पताल में डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। आज गुरुवार को अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।
उधर राजगढ़ के डीएसपी भीष्म ठाकुर ने टेंपो दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

News Archives

Latest News