सांप के डसने से बच्चे की हुई मौत, 1 उपचाराधीन

Others Una

DNN ऊना

ऊना क्षेत्र में सांप द्वारा 2 बच्चों को डसने के मामले सामने आए है। इनमें 1 बच्चे की मौत हो गई, जबकि दूसरे का उपचार चल रहा है। मृतक बच्चे की पहचान मनोज निवासी उत्तर प्रदेश के तौर पर हुई है। इसके पिता यहां पर ईंट भट्टा उद्योग में कार्यरत थे। जानकारी मिली है कि गांव बसदेहड़ा में ईंट भ_े पर काम करने वाले भगवान दीन के 4 वर्षीय बच्चा मनोज सोमवार को अचेत अवस्था मेंं पड़ा रहा। परिजनों ने उसे उपचार के लिए नजदीकी क्लीनिक में पहुंचाया। जहां पर कुछ समय उपचार के बाद स्वास्थ्य में सुधार न आने के चलते बच्चे को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया गया है। ऊना अस्पताल में तैनात चिकित्सक ने जहरीले सांप के डसने का संदेह जताते हुए उपचार दिया, लेकिन बच्चे की तबीयत बिगडऩे पर उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया, लेकिन बच्चे ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
सांप द्वारा डसने का दूसरा मामला गांव महलवां में सामने आया है। यहां पर एक 14 वर्षीय बच्चे प्रदीप को कमरे में एक पेटी के नीचे छूपे सांप ने डंस लिया। जिसके बाद परिजनों ने सांप को बाहर निकाला और बच्चे को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना लेकर पहुंचे। जहां पर तैनात चिकित्सक ने बच्चे की गंभीरावस्था को देखते हुए प्राथमिक उपचार दिया और पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया है।

News Archives

Latest News