DNN सराहां (सुरेश कुमार)
युवाओं को नशे से दूर रखने के उद्देश्य से खेल खेलों नशा छोड़ो के थीम के बैनर तले रविवार को सराहां में क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। जिसमें प्रेस क्लब पच्छाद से संजय राजन, सुरेश कुमार व तरुण खुराना ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की । इस अवसर पर उन्होंने संयुक्त रूप से युवाओं को नशे से दूर रहने की अपील की व पढ़ाई के साथ साथ व्यायाम व खेलो में भी बढ़ चढ़ कर भाग लेने को प्रेरित किया। इस अवसर पर कार्यक्रम की जानकारी देते हुए प्रतियोगिता के आयोजक दीपक पांडे व संजय गौतम ने बताया कि आज शुरू हुई यह प्रतियोगिता अगले एक सप्ताह तक चलेगी । इस प्रतियोगिता में इलाके की 30 टीमें भाग ले रही है। प्रतियोगिता में विजेता टीम को ट्रॉफी के साथ 21000 रुपये का नगद इनाम दिया जाएगा वही उप विजेता को ट्रॉफी के साथ 15000 रुपये का नगद इनाम दिया जाएगा । वही मैन ऑफ द सीरीज को 2100 रुपये ट्रॉफी के साथ प्रदान किये जायेगे । प्रतियोगिता का पहला मैच बसाहाँ व ब्रदर्स इलेवन उन्नर कन्याना के बीच खेला गया। इस अवसर पर योगेश वर्मा, आकाश गौतम, राजेन्द्र ठाकुर, जे डी, लवली, लक्ष्य गौतम सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।















