सड़ी सब्जी फल बेचने वालों पर शिकंजा

Others Solan

डीएनएन नालागढ़

नियमों का उल्लंघन करने वाले दुकानों पर कार्रवाई करने के लिए खाद्य आपूर्ति विभाग ने सोलन में एक विशेष अभियान चलाया। इस अभियान को जिला भर में विभाग की विभिन्न टीमों ने अंजाम दिया। इस दौरान सड़े हुए फल और सब्जी बेचने पर विक्रेताओं के चालान किए गए और उनसे जुर्माना भी वसूला गया। घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक प्रयोग करने के मामले भी विभाग की टीम ने पकड़े। इस पर दुकानदारों का चालान किया गया। जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक यादवेंद्र पाल ने बताया कि करीब 800 किलो सड़ी हुई सब्जी व फल जब्त किए गए। इनको बेचने वाले दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यवसायिक प्रयोग करने पर 3 दुकानदारों के चालान किए गए। उन्होंने बताया कि यह विशेष अभियान जिला भर में विभाग की विभिन्न टीमों ने चलाया।

News Archives

Latest News