DNN
सोलन, 21 जून
राज्यस्तरीय शूलिनी मेले में इस बार पंजाबी, हिमाचली व बालीबुड गायक धमाल मचाएंगे । पहली संध्या में पंजाबी गायक जस्सी गिल धमाल मचाएंगे तो दूसरी संध्या में नाटी किंग कुलदीप शर्मा जनता को नचाएंगे। तीसरी संध्या बालीवुड कलाकार नीरज श्रीधर फिल्मी रंग जमाएंगे। प्रशासन का दावा है कि इस बार तीनों संध्याओं के कलाकारोंका बजट करीब 25 लाख रुपए है। इनमेंसे हिमाचली गायक को एक स्थानीय व्यक्ति द्वारा प्रायोजित किया गया है।

सोलन में पत्रकार वार्ता के दौरान सोलन केविधायक एवं प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस बार की सांस्कृतिक संध्याओं में खर्च होने वाले बजट का आधे से ज्यादा हिस्सा इस बार हिमाचली कलाकारों को दिया जाएगा। मेले के शुभारंभ मौके पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू बतौर मुख्यातिथि होंगे। उन्होंने बताया कि इस मेले में के मु य आकर्षण दंगल, ठोडा, बालिवाल, लान टैनिस, शतरंज, महिलाओं की रस्सा कस्सी, कब्बडी बास्केटबाल, श्वान शो समेत अन्य कई खेलें रहेंगी। बुधवार को उपायुक्त कार्यालय के सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता में स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनी राम शांडिल ने मेले की तैयारियों की समीक्षा की और सभी कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से बताया। शांडिल ने कहा कि पहले दिन 23 जून को मुख्यमंत्री सुखविदर सिंह सुक्खू ढाई बजे पुरानी कचहरी के पास माता शूलिनी की पालकी का स्वागत करेंगे। इसके बाद शहर से माता की शोभा यात्रा निकलेगी। शांडिल ने लोगों का आह्वान किया है कि वह आराम से माथा टेके और धक्का मुक्की न करें। शांडिल ने कहा कि सोलन, सिरमौर कुल्लू समेत अन्य जिलों के स्थापित कलाकारों की समूहों की भी प्राथमिकता दी जाएगी। इस मेले में लोगों की बहुत आस्था है तो सभी का फर्ज है कि इस मेले को सफल बनाने में अनुशासन बनाए रखें। कानून व्यवस्था पर बार ज्यादा ध्यान दिया जा रहा है। ड्रोन कमेरे से शरारती तत्वों पर पैनी नजर रखी जाएगी। पत्रकार वार्ता मेंडी.सी. मनमोहन शर्मा,एस.पी वीरेंद्र शर्मा,ए.एस.पी. योगेश रौल्टा,एडीसी अजय यादव, जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिव कुमार,जोगिंद्रा बैंक के चेयरमैन मुकेश शर्मा समेत अन्य कांग्रेस पदाधिकारी उपस्थित रहे।















