शीघ्र ही मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पांवटा में 1000 एलपीएम ऑक्सीजन गैस प्लांट का ऑनलाइन करेंगे उद्घाटन

Himachal News Others Sirmaur

DNN नाहन

14 सितंबर। ऊर्जा मंत्री सुख राम चौधरी ने पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत बहराल में प्रशासन जनता के द्वार कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा जिन क्षेत्रों में जनमंच कार्यक्रम आयोजित नहीं हो रहा है वह स्वयं उस क्षेत्र की पंचायतों में मिनी जनमंच यानी प्रशासन जनता के द्वार कार्यक्रम आयोजित कर लोगों की समस्याओं का मौके पर ही निपटारा करेंगें।
इस कार्यक्रम में लोगों ने 200 जन समस्या व मांगे ऊर्जा मंत्री के समक्ष रखी जिनका ऊर्जा मंत्री ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ मिलकर मौके पर ही निपटान किया। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही माननीय मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा पांवटा में 1000 एलपीएम ऑक्सीजन गैस प्लांट का ऑनलाइन उद्घाटन किया जाएगा । उन्होंने कहा कि जल्द ही 251 करोड़ से खोदरीमाजरी से बहराल तक बाता चौनेलाइजेशन का कार्य किया जाएगा। उन्होंने बतामंडी में 33 केवी सब स्टेशन खोलने की भी घोषणा की । उन्होंनेकहा कि जनमंच प्रदेश सरकार का एक अनूठा प्रयास है जहां लोगों को अपनी समस्याओंको प्रशासन के समक्ष रखने का मौका मिलता है और इस कार्यक्रम से जनता औरसरकार के बीच सीधे संवाद से मौके पर ही समस्याओं का निपटान किया जाता है। उन्होंने कहा कि पांवटा क्षेत्र के गांव जोहडों, अमरगढ़, सूरजपुर, पातलियों व सतीवाला में गर्मियों में सिंचाई के पानी की समस्या के निदान के लिए नहर के किनारे 3 सिंचाई ट्यूबवेल स्थापित किये जाएगें ताकि आने वाले समय में किसानों को सिंचाई की समस्या से निजात मिल सके।

News Archives

Latest News