डीएनएन सोलन
सोलन व्यापार मंडल जल्द ही व्यापारियों को एक स्मार्ट कार्ड देगा। इससे व्यापारी को देश के कुछ प्रतिष्ठित अस्पतालों में बीमारी के इलाज के दौरान रिआयत मिलेगी। साथ ही कुछ बड़े शोरूम में खरीददारी पर विशेष छूट भी मिलेगी। यह जानकारी व्यापार मंडल के प्रधान मुकेश गुप्ता ने दी। उन्होंने बताया कि व्यापार मंडल लगातार व्यापारियों के हितों के लिए कार्य कर रहा है। सोलन में पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि माल रोड पर तोड़ी गई नालियां को ढकने का कार्य आज तक नहीं हो पाया है। इससे व्यापारी परेशान है। उन्होंने कहा कि इस मामले में वे अधिकारियों से कई बार बात कर चुके है, लेकिन वे बजट न होने का हवाला दे रहे है। सोलन में पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि व्यापार मंडल का विस्तार भी कर दिया गया है। इसमें चीफ पैटर्न विनोद गुप्ता, पैटर्न व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष प्रेम शर्मा, कुलभूषण गुप्ता, बुधराम ठाकुर, वरूण कपूर, विजय सूद, विक्रम सिंह बेदी को बनाया गया है, जबकि मीडिया प्रभारी अमित डोभाल,पवन ठाकुर ,कीर्ति कौशल को नियुक्त किया गया।

उन्होंने कहा कि व्यापार मंडल सोलन को हाइटेक बनाया जाएगा। इसके लिए व्यापारियों के स्मार्ट कार्ड बनाए जाएंगे। इसके अलावा पार्किंग की समस्या व फोरलेन के कारण प्रभावित हुए दुकानदारों के पुनर्वास के लिए भी सरकार से व्यापार मंडल लगातार मांग कर रहा है। उन्होंने कहा कि यदि जल्द ये मांग पूरी न हुई तो व्यापार मंडल आंदोलन करेगा।















