DNN नालागढ़
नालागढ़ के विद्यायक राणा लखविंदर सिंह ने जितने के बाद आज ग्राम पंचायत भाटियां का दौरा किया। ग्राम पंचायत भाटियां में पहुंचने पर लोगों ने विधायक लखविंदर सिंह राणा का जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर उन्होंने लोगों की समस्याएं भी सुनी और समस्याओं का निदान जल्द करने का आश्वास दिया। इस मौके पर राणा ने पूर्व विधायक की घेराबंदी भी की और आरोप लगाया कि वोट लेने के बाद पूर्व विधायक एक बार भी जनता के बीच नहीं गए। लखविंद्र ने कहा की लोगों की समस्या को प्राथमिकता के तहत विधान सभा में जोर शोर से उठाया जाएगा और उनको हल करवाने के लिए प्रयास होंगे।


















