विवाहिता ने जहर खाकर दी जान, मामला दर्ज

Crime Others Solan

DNN अर्की (राजन)

17 अगस्त। दाड़लाघाट पुलिस थाने में एक विवाहिता द्वारा आत्महत्या करने का मामला परिजनों ने ससुराल वालों पर दर्ज करवाया है। मृतका के पिता बोरू राम निवासी बिलासपुर ने शिकायत दर्ज करवाई है।  पुलिस को दी गई शिकायत में उन्होंने बताया कि उसकी लड़की करीब 28 वर्षीय शर्मिला देवी की शादी प्रेम लाल से हुई थी, जिसके 2 छोट बच्चे है। उन्होंने कहा कि इसका पति, ससुर और सास शर्मिला को तंग करते थे। शर्मिला का पति प्रेम लाल शराब पीकर लड़की को तंग करता था। कुछ दिन पहले इसकी लड़की शर्मिला मायके आई थी तो उसने घर मे बताया की उसे ससुराल वाले बहुत तंग करते है।

जिस पर बोरू राम ने अपनी लड़की शर्मिला को समझा बुझाकर ससुराल वापिस भेज दिया और कहा कि वह 2-3 दिन के बाद उसके ससुराल आकर उनसे बात करेगा। लेकिन रविवार को शर्मिला के देवर ने उन्हें फोन कर बताया कि उनकी लड़की ने जहर खा लिया है। जिसे अर्की अस्पताल ले जा रहे हैं। सूचना के उपरांत ये लोग अर्की पंहुचे तो पता चला की उनकी लड़की की मौत हो गई है । बोरू राम ने अपनी लड़की के ससुराल वालों पर उसे तंग किए जाने पर पुलिस थाना दाड़लाघाट में शिकायत करवाई जिसमें कहा कि इन्होंने ही शर्मिला को आत्महत्या के लिए उकसाया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और दोषियों के खिलाफ कड़ी करवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस द्वारा मामले की पड़ताल की जा रही है।

News Archives

Latest News