लो अब नालागढ़ में हुआ यू शूट

Entertainment Nalagarh

डीएनएन नालागढ़
नालागढ़ के मशहुर धार्मिक गायक हर्ष नालागढ़वाले की आने वाली धार्मिक कैसेट नयना देवी मैया का वीडियो शूट नालागढ़ में हुआ। प्रसिद्व गायक व कैसेट निर्माता हर्ष नालागढ़वाले ने बताया कि इस धार्मिक कैसेट के प्रमुख गीतों की शूटिंग नालागढ़ राजमहल व तारादेवी मंदिर में हुई। उन्होने बताया कि राजमहल के अलावा राम मंदिर राजपुरा में हुई शूटिंग में नयना देवी माता की भक्ति सॉंग की विस्तार से शूटिंग हुई जिसमें माता की महिमा का गुणगान किया गया है। इसमें जय मां आटर्स गु्रप ने गु्रप डांस के तहत योगदान दिया गया। हर्ष ने बताया कि पहाडों के आंचल में बसी मां नयना देवी व मां शेरांवाली हर किसी की मुरादे पूरी करती हैं। इक वारी जेडा मां दे दर उत्ते जांदा मुंह मंगिया मुरांदी पांदया। सुंदर गुफा दे विच मां मेरी वसदी संगत प्यारी मंा दे दर उत्ते सजदी आदि गाने कैसेट में शामिल है जिसके लोग शीघ्र ही दीदार कर सकेंगे।

News Archives

Latest News