DNN शिमला। जिला शिमला के उपमंडल चौपाल में एक 16 साल की नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। शिकायत पर पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफतार कर लिया है और मामले में आगामी जांच की जा रही है।
पुलिस के अनुसार ट्रक में लिफ्ट देने के बहाने 2 आरोपियों ने नाबालिग लड़की के साथ यह घिनोनी हरकत की। दुष्कर्म की यह घटना 11 सितंबर की है। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। शिकायत में पीड़िता की मां ने बताया कि उनकी बेटी पैदल अपनी मौेसी के घर जा रही थी। वह घर से कुछ दूर जंगल के पास पहुंची, तो उसने सोचा कि शायद उसे मौसी के घर पहुंचने में देर हो जाएगी और वह वापस अपने घर लौटने लगी। शाम करीब 5 बजे उन्होंने ट्रक में लिफ्ट ली। कुछ देर बाद चालक ने ट्रक को रोका और नीचे उतर गया। एक अन्य व्यक्ति जो ट्रक के कैबिन में बैठा था। इन दोनों ने उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया।
मामले की पुष्टि डीएसपी चौपाल राज कुमार ने की है। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों आरोपी चौपाल उपमंडल के रहने वाले हैं, जिनके खिलाफ आईपीसी की धाराओं 376, 342, 32 व पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।















