मोटे अनाज़ पर भाषण प्रतियोगिता

Himachal News Others Solan

DNN नौणी(सोलन)

20 मई। डॉ. यशवंत सिंह परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी के वानिकी महाविद्यालय में इंटरनेशनल इयर ऑफ मिल्लेट्स 2023 के तहत महाविद्यालय स्तर की भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विश्वविद्यालय की मिलेट्स पर विश्वविद्यालय टास्क फोर्स के अध्यक्ष और विस्तार शिक्षा निदेशक डॉ. इंदर देव और वानिकी महाविद्यालय के डीन डॉ सीएल ठाकुर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे। गतिविधि समन्वयक डॉ. कार्तिकेय साहिल ने प्रतिभागियों का स्वागत किया और उन्हें गतिविधि के बारे में जानकारी दी जिसमें 50 स्नातकस्नातकोत्तर और पीएचडी छात्रों ने भाग लिया।

इस अवसर पर डॉ. इंदर देव ने हमारे दैनिक जीवन में मोटे अनाज़ के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि मोटे अनाज़ खाद्य और पोषण सुरक्षा सुनिश्चित करने की काफी संभावनाएं रखता है और वे पोषक तत्वों का एक पावरहाउस हैं।

इस अवसर पर मोटे अनाज़ के महत्व पर एक भाषण प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा अमीषा नेगी ने प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया। शैफाली शर्मा और प्रियंका शर्मा क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं। डॉ. इंदर देव और डॉ. सीएल ठाकुर ने 1,500 रुपये, 1,000 रुपये और 500 रुपये के नकद पुरस्कार प्रथमद्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को बांटे। कार्यक्रम का समापन गतिविधि समन्वयक डॉ. चंद्रेश गुलेरिया के धन्यवाद प्रस्ताव के साथ हुआ। इस अवसर पर सिल्वीकल्चर एंड एग्रोफोरेस्ट्री के प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष डॉ. डीआर भारद्वाजसामाजिक विज्ञान विभाग के हैड डॉ. सुभाष शर्माडॉ. अनीता कुमारीडॉ. नीरज सांख्यान और डॉ. स्मृति मौजूद रहे

News Archives

Latest News