DNN नाहन
पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह द्वारा युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मनीष ठाकुर पर लगाए गए पार्टी विरोधी आरोपों पर मनीष ठाकुर ने अपना रुख स्पष्ट करते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा कांग्रेस पार्टी के लिए कार्य किया है छात्र राजनीति से लेकर अब तक वे केवल कांग्रेस के लिए काम कर रहे हैं । उन्होंने उनके ऊपर लगाए गए सभी आरोपों को बेबुनियाद करार देते हुए कहा कि युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए अभी तक उनके खिलाफ 46 केस 1 साल के अंदर दर्ज हुए हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी के अध्यक्ष राहुल गांधी ने जो जिम्मेवारी उन्हें सौंपी है, वे उसे निभा रहे है। जिस दिन पार्टी उन्हें हटने को कहेंगी वे पद से हट जाऐंगे। उन्होंने कहा कि उन्होंने पार्टी के पक्ष में हमेशा कार्य किया है और उन पर गलत आरोप लगाए जा रहे है। सच पांवटा की जनता जानती है। उन्होंने कहा कि वे एक आम किसान के बेटे है और अभी तक का पूरा जीवन कांगे्रस के लिए लगाया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश युवा कांगे्रस के अध्यक्ष के तौर पर उनके खिलाफ भाजपा सरकार में अभी तक 46 केस दर्ज हुए है। युवा कांग्रेस ने प्रदेश में चारों सांसद का घेराव किया है। यदि इसके बाद भी उन पर ऐसे आरोप लगे है, तो वे यह नहीं चाहते कि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने ऐसा क्यों कहा है। उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह प्रदेश के आदर्णीय नेता है।














