बिहार में सोलन के कलाकारों ने मचाई धूम

Entertainment Solan

डीएनएन सोलन
प्रणव-थियेटर, बियोंड थियेटर ने अभिनव कला मंच डालमिया नगर बिहार में आयोजित 27वीं अखिल भारतीय नाट्य एवं नृत्य प्रतियोगिता में 5 अहम खिताब अपने नाम किये। हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए सोलन के प्रणव ग्रुप का नाटक अंतद्र्वंद्व दी कॉन्फलिक्ट विदिन सर्वश्रेष्ठ तीन नाटकों में पुरस्कृत हुआ। इस नाटक की लेखिका अनु सिंह चौधरी को सर्वश्रेष्ठ लेखक, मुख्य पात्र गरिमा ंिसंह को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का खिताब व सर्वश्रेष्ठ सह-अभिनेत्री का पुरस्कार अविनाशी शर्मा के नाम रहा। अखिल भारतीय सीनियर सोलो डांस प्रतियोगिता को खिताब भी प्रणव ग्रुप की गरिमा सिंह के हासिल किया। संजीव अरोड़ा के कुशल निर्देशन में मंचित अंतद्र्वंद्व नाटक को समिक्षों व दर्शकों ने खूब सराहा। नारी सशक्तिकरण के विषय के अलग एवं प्रभावीशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए नाटक चर्चाओं में रही। इस नाटक में गरीमा सिंह, अविनाशी शर्मा, आंचल मोगटा, जागृति शर्मा, तन्वी जोशी, कमल किशोर, प्रितिश नंद व सोहम अहूजा ने बखूबी अपने पात्र निभाए। नाटक की मंच सज्जा हेमन्त अत्रि, संगीत कमल, प्रकाश व्यवस्था रूपसज्जा आदि संजीव अरोड़ा की रही। अंतद्र्वद्व चार प्रमुख महिला पात्रों के मन में उमड़ रहे विचारों को, उनकी व्यथा को, उनकी संवेदनाओं को उनकी चीखों से गुज़रकर नारी सशक्तिकरण की की ओर बढ़ता है।

News Archives

Latest News