बिंदल का लक्ष्य निर्धारित हिमाचल प्रदेश में कमल खिलाना

Himachal News Others Politics Shimla
Dnewsnetwork
शिमला, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय परिषद सदस्यों का निर्वाचन के कार्यकम का आयोजन संगठन पर्व -2025 के अंतर्गत होटल पीटरहॉफ में हुआ, कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा करने हेतु केंद्र मंत्री जितेंद्र सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे।उनके साथ इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा, सह प्रभारी संजय टंडन, पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, सतपाल सत्ती, सुरेश भारद्वाज, चुनाव अधिकारी डॉ राजीव भारद्वाज सांसद इंदु गोस्वामी एवं हर्ष महाजन उपस्थित रहे।
भाजपा ने हिमाचल में हुई तबाही पर चिंता एवं संवेदना व्यक्त की और कार्यक्रम को साधारण रूप में किया
हिमाचल प्रदेश में जगह-जगह बादल फटने से भारी तबाही हुई है। प्रदेश में बीती रात से जारी मूसलाधार बारिश कहर बरपा रही है। मंडी जिले के गोहर, करसोग व धर्मपुर क्षेत्र बादल फटने से अब तक चार लोगों की माैत हो चुकी है। 16 अभी तक लापता बताए जा रहे हैं। 117 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। बादल फटने से 18 घर, 12 गोशालाएं क्षतिग्रस्त हैं। 30 मवेशियों की माैत हो गई। इसको लेकर भाजपा के समस्त नेताओं ने चिंता एवं संवेदना व्यक्त की और कार्यक्रम को साधारण रूप में किया। यह जानकारी भाजपा प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर ने दी।
कांग्रेस पार्टी में रसोई घर एवं डाइनिंग टेबल पर होता है राष्ट्रीय एवं प्रदेश अध्यक्ष का फैसला : जितेंद्र सिंह
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी में रसोई घर एवं डाइनिंग टेबल पर राष्ट्रीय एवं प्रदेश अध्यक्ष का फैसला किया जाता है कांग्रेस के नेताओं को क्या पता कि लोकतंत्र क्या होता है, भारतीय जनता पार्टी में लोकतांत्रिक रूप से अध्यक्ष चुना जाता है। कांग्रेस पार्टी में मां एवं बेटे का ही फैसला मान्यता प्राप्त करता है, कांग्रेस में हर व्यक्ति अपने आप को अध्यक्ष समझता है पर अगर इतिहास को देख तो दादा, बेटा, पोता, नहीं तो पोती को अध्यक्ष बना दिया जाता है। भाजपा में अंत तक नहीं पता लगता है कि अध्यक्ष कौन होगा और कोई भी आम कार्यकर्ता अध्यक्ष बन सकता है, कांग्रेस में यह संभव नहीं।
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने डॉक्टर राजीव बिंदल को सर्टिफिकेट एवं भाजपा का झंडा देकर प्रदेश अध्यक्ष घोषित किया
इस कार्यक्रम में लगभग भाजपा के 1000 से अधिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और सभी कार्यकर्ताओं के बीच केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने भाजपा के नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल को सर्टिफिकेट एवं भाजपा का झंडा देकर प्रदेश अध्यक्ष घोषित किया, समस्त नेतृत्व में मंच पर भाजपा के बड़े झंडा फरह कर इस घोषणा को सराहा। पूरा सभागार भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद, भारत माता की जय और बिंदल जी आगे बढ़ो के नारों से गूंज उठा। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा की मैं हिमाचल आकर आपका अध्यक्ष आपको लौटा रहा हूं। यह बहुत कम होता है की एक अध्यक्ष तीसरी बार अध्यक्ष बने इसका मतलब डॉ राजीव बिंदल में वह खूबी है जो कार्यकर्ताओं को मजबूत बनाती है।
तीन पीढियां के संघर्ष के बाद आज भाजपा दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक दल : जितेंद्र
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा की तीन पीढियां के संघर्ष के बाद आज भाजपा दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन बना है मैं जम्मू कश्मीर से आता हूं जहां भाजपा का रिवाज था ही नहीं, पर कई कार्यकर्ता पार्टी का दामन पड़कर कर संघर्ष कर पार्टी को शिखर पर पहुंचने का काम किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता सत्ता से बाहर रहते हैं तो दूसरी पार्टी का दरवाजा खटखटाते हैं, पर भाजपा के नेता 50-60 वर्षों तक संघर्ष करते है और फिर भी पार्टी में टिके रहते हैं, हम भाग्यशाली है कि आज हम भाजपा के इस दौर का हिस्सा है।
यह है भाजपा राष्ट्रीय परिषद के पदेन सदस्य
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, सभी सांसद जिसमें केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, सुरेश कश्यप, कंगना रनौत, राजीव भारद्वाज, इंदु गोस्वामी, डॉ सिकंदर कुमार और हर्ष महाजन राष्ट्रीय परिषद के पदेन सदस्य निर्वाचित किए गए हैं।
यह है भाजपा के राष्ट्रीय परिषद के सदस्य
केंद्रीय मंत्री ने बताया कि इस प्रक्रिया में भाजपा के वरिष्ठ नेता गोविंद ठाकुर, महामंत्री बिहारी लाल शर्मा, महामंत्री त्रिलोक कपूर, पवन काजल, रश्मिधर सूद, पायल वैद्य, डॉ राजीव सहजल एवं संजीव कटवाल नियुक्त हुए। इन सभी नवनियुक्त नेताओं को केंद्रीय मंत्री ने सर्टिफिकेट दिया।

डॉ बिंदल ने भाजपा मुख्यालय में संभाला पदभार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने पार्टी मुख्यालय दीप कमल चक्कर में पदभार ग्रहण किय। इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप, संजीव कटवाल, संगठन महामंत्री सिद्धार्थ सहित भाजपा प्रदेश पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर पदभार ग्रहण करने से पूर्व भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव कटवाल द्वारा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल को कुमकुम और चावल का टीका लगाया। उसके उपरांत डॉ राजीव बिंदल ने पद ग्रहण किया, इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, संगठन महामंत्री सिद्धार्थ एवं समस्त पदाधिकारीयो ने डॉक्टर बिंदल को फूल मालाएं पहना एवं लड्डू खिलाकर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। यह जानकारी भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा द्वारा दी गई।

बिंदल का लक्ष्य निर्धारित हिमाचल प्रदेश में कमल खिलाना

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ बिंदल ने कहा यह सभी कार्यकर्ताओं का प्यार और आशीर्वाद है की एक बार पुनः मुझे प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व सोपा गया है मैं विशेष रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, केंद्र मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय संगठन मंत्री बि एल संतोष, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा, पूर्व प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना, सह प्रभारी संजय टंडन और समस्त राष्ट्रीय नेतृत्व का धन्यवाद करता हूं।
उन्होंने कहा कि हमारे सौभाग्य है की कल्याण आश्रम का काम करते-करते पार्टी ने मुझे पांच बार विधानसभा का सदस्य बना कर भेजा और 2 साल पूर्व मुझे पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया और इस कार्यकाल में मैंने प्रवास कर पार्टी को सुदृण बनाने का कार्य किया।

डॉ बिंदल ने नीता प्रतिपक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री की कार्य कुशलता को सहराया

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और केंद्र मंत्री अनुराग ठाकुर की कार्य कौशलता को सहराते हुए कहा कि हमने जयराम ठाकुर जी को जो काम दिया उन्होंने वह किया चाहे वह चंबा से लेकर सिरमौर तक का प्रवास हो हमने उन्हें जो काम दिया उन्होंने पूर्ण रूप से करके दिखाया, इसी प्रकार अनुराग ठाकुर जी ने भी सभी पार्टी के कार्यक्रमों में पार्टी को बल देने का उत्तम कार्य किया। उन्होंने अपने सहयोगियों का भी धन्यवाद किया कि जिस प्रकार से सदस्यता अभियान, लोकसभा चुनाव में सभी सीटें जितना और 68 में से 61 विधानसभाओं पर बढ़त दर्ज करना, प्रदेश में 47000 सक्रिय सदस्यता बनाना, मंडलों की संख्या 74 से 171 करना और 8009 बूथों में से 7775 बूथ पर 11 सदस्य समिति खड़ा करना और मंडल स्तर तक सरकार के खिलाफ आंदोलन खड़ा करना इस कार्यकाल की बड़ी उपलब्धियां रही।

बिंदल का विजन

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि आने वाले 2 साल चुनौती पूर्ण रहने वाले हैं और मैं पार्टी अध्यक्ष होने के नाते 24 गुना 7 निरंतर कार्य करूंगा।
दूसरा हिमाचल प्रदेश में भ्रष्टाचारी और झूठी सरकार को उखाड़ फेंक कर भाजपा की सरकार को मजबूती के साथ स्थापित करना।
राष्ट्र प्रथम का भाव लेकर कार्य करना।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के दुसरे सरसंघचालक गोवलकर जी से प्रेरणा लेते हुए मेरा तेरा छोड़कर राष्ट्रीय और भाजपा के भाव से काम करना।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से वचन मांगते हुए कहा कि मेरे साथ कंधे से कंधा मिलाकर दिन-रात पार्टी को मजबूत करने का काम करना है। आज भी भाजपा के सभी पूर्व मुख्यमंत्री को जनता द्वारा याद किया जाता है, शांता कुमार को पानी के लिए, प्रो प्रेम कुमार धूमल को सड़क के लिए और जयराम ठाकुर को सेवा के लिए।

News Archives

Latest News