DNN सोलन ब्यूरो
17 अक्तूबर। प्रदेश के 11 जिलों में वेयरहाउस निर्माण के लिए कवायद तेज हो गई है। इन ग्यारह जिलों में वेयरहाउस बनाने को लेकर विभाग के नाम जमीन भी हस्तांतरित की जा चुकी है, जबकि सात जिलों में वेयरहाउस का निर्माण कार्य शुरू किया जा चुका है। यह जानकारी मुख्य निर्वाचन अधिकारी सी. पालरासु ने शनिवार सोलन के कथेड़ में निर्माणाधीन ईवीएम तथा वीवीपैट भंडारण स्थल का निरीक्षण के दौरान कही।
उन्होंने कहा जिला के पांचों विधानसभा क्षेत्रों की ईवीएम तथा वीवीपैट मशीनों का भंडार भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार किया जाएगा। उन्होंने जिला के सभी विधानसभा क्षेत्रों के ईवीएम तथा वीवीपैट अलग-अलग कक्ष में रखने के निर्देश दिए। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि इन सभी वेयरहाउस का निर्माण कार्य जून 2021 तक पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होने कहा इस कार्य के लिए 53 करोड़ रुपए की राशि उपलब्ध करवाई गई है। इस अवसर पर उपमंडलाधिकारी सोलन अजय कुमार यादव, तहसीलदार निर्वाचन राजेंद्र शर्मा, नायब तहसीलदार जवाला दस, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता प्रमोद आर्य तथा निर्वाचन विभाग अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।















