पेड़ से लटका मिला शव, फैल गई सनसनी

Crime Una

DNN ऊना
शिवबाड़ी के घने जंगल में पेड़ से युवक का शव लटका मिलने से समूचे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान मंजीत सिंह निवासी पंजाब के रूप में हुई। पुलिस ने मौके का जायजा लेकर घटना स्थल से शराब की खाली बोतल, एक गिलास व कोक की एक खाली बोतल बरामद की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को अस्पताल भेज दिया है।

मामला हत्या या आत्महत्या अभी खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। डीएसपी मनोज जंबाल ने भी पुलिस टीम के साथ मौका ए वारदात का जायजा लिया है।

जानकारी के अनुसार देर शाम शिवबाड़ी के जंगल में कुछ लोगों ने युवक के शव को पेड़ से लटके हुए देखा। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। गर्मी के कारण शव में बदबू आनी शुरू हो गई थी। पुलिस ने मृतक की जेब से उसका पेनकार्ड बरामद किया। इसके अनुसार मृतक की पहचान मंजीत सिंह पंजाब के रूप में की गई। पुलिस के आनुसार यह आत्महत्या का मामला लग रहा है। डीएसपी अंब मनोज जंबाल ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि सभी पहलुओं से मामले की छानबीन की जाएगी।

News Archives

Latest News