पुलिस को थप्पड़ जडऩे वालों के खिलाफ FIR

Crime Kullu


DNN मनाली

वाहन पार्क करने को लेकर पुलिस वालों से हाथापाई करने वाली महिला और उसके बेटे के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। गौर रहे कि मनाली के रामबाग चौक पर वाहन को खडा करने को लेकर पुलिस और पर्यटक के बीच बहस पर पर्यटक महिला और उसके बेटे द्वारा डूयूटी पर तैनात पुलिस कर्मी के साथ हाथापाई कर महिला द्वारा उसे थप्पड जड दिया था। जिसे पर स्थानीय लोग और बाहर से आए सैलानी भी एकत्र हो गए तथा पुलिस से जिस प्रकार से सैलानियों द्वारा पुलिस को थपड जडा लोगों द्वारा पुलिस के साथ अभद्र व्यवहार और मारपीट को लेकर भडक गए और सैलानियों को मारने के लिए उग्र हो गई । सैलानियों को पुलिस कंट्रोल रूम में लाया गया वहां पर भी वह धक्का मुक्की करने लगे तथा डी एस पी मनाली शेरसिंह मौके पर पहुंचे तथा स्थिति को समान्य किया । लोगों को भी शांत किया गया । पुलिस द्वारों पर्यटकों को पुलिस थाने ले जाया गया। जहां उन पर पुलिस द्वारा आई पी सी की धारा 353ए,332 और 506 के तहत मामला दर्ज कर किया गया बताया कि महिला और सब डबिजनल मैजिस्टेट मनाली द्वारा महिला को एक दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया है ।

News Archives

Latest News