पुलिस की बड़ी कार्रवाई 4 किलो से अधिक गांजा बरामद आरोपी गिरफ्तार

Baddi + Doon Crime
Dnewsnetwork बददी
बद्दी पुलिस द्वारा नशा तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत स्पेशल सेल-एक्स बद्दी की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए न्यू सब्जी मंडी, बद्दी के समीप एक युवक को 4.048 किलोग्राम गांजा सहित गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम ने हरि मोहन फैमिली ढाबा के बाहर सड़क किनारे खड़े पियूष कुमार खरवार निवासी उत्तर प्रदेश को काबू किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक पिट्ठू बैग में छिपाकर रखा गया 4.048 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। बरामद मादक पदार्थ को नियमानुसार कब्जे में लेकर आरोपी के विरुद्ध पुलिस थाना बद्दी में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।मामले में आगामी कार्यवाही की जा रही है। एसपी विनोद धीमान ने यह जानकारी देते हुए बताया कि
बद्दी पुलिस द्वारा अवैध नशा कारोबार के विरुद्ध लगातार सख्त अभियान चलाया जा रहा है। नशा तस्करी में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा तथा ऐसे तत्वों के विरुद्ध कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई निरंतर अमल में लाई जाती रहेगी।

News Archives

Latest News