पुलिस की जुआ-सट्टे के खिलाफ कार्रवाई, दो आरोपी पकड़े 17,810 रुपए की नकदी बरामद

Baddi + Doon Chamba
बरोटीवाला और नालागढ़ में पुलिस ने दर्ज किए दो अलग-अलग मामले, एक रुपये के बदले 90 रुपये देने का लालच देकर लगाया जा रहा था दड़ा-सट्टा
Dnewsnetwork
बद्दी, 9 अक्टूबर। पुलिस जिला बद्दी में जुआ-सट्टा जैसी अवैध गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बरोटीवाला और नालागढ़ में दो अलग-अलग मामलों में दो व्यक्तियों को पकड़ा है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से कुल 17,810 रुपये की नकदी बरामद की है। दोनों मामलों में संबंधित पुलिस थानों में जुआ अधिनियम के तहत केस दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस अधीक्षक बद्दी विनोद धीमान के अनुसार पुलिस जिला बद्दी में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी अभियान के तहत पुलिस थाना बरोटीवाला और पुलिस थाना नालागढ़ की टीमों ने दड़ा-सट्टा लगाने के मामलों में कार्रवाई की।
कोटला में झुग्गी के बाहर लगाया जा रहा था सट्टा
पुलिस के अनुसार, 8 अक्टूबर को पुलिस थाना बरोटीवाला की टीम को गुप्त सूचना मिली कि कोटला स्थित सतीवाला चौक के पास एक झुग्गी के बाहर अरविन्द निवासी पीपलसाना, जिला बिजनौर (उत्तर प्रदेश), कथित तौर पर लोगों को एक रुपये के बदले 90 रुपये देने का लालच देकर दड़ा-सट्टा खेलने के लिए उकसा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की और संबंधित व्यक्ति को काबू किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 2,200 रुपये की नकदी बरामद हुई। पुलिस थाना बरोटीवाला में आरोपी के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Latest News