डीएनएन सुबाथू
सुबाथू के नजदीक गंभरपुल में एक पीकअप के खाई में गिर जाने से 1 व्यक्ति की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे के कारणों की जांच शुरू की। गौर रहे कि पिछले कुछ दिनों में इस पुल पर यह दूसरा हादसा है। जिसमें एक व्यक्ति की जान चली गई। पुलिस के अनुसार पिकअप अंबाला से बिलासपुर जा रही थी। इसमें सवार 31 वर्षीय मदन निवासी अंबाला की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।















